Hardoi : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा और जलपान वितरित कर भव्य स्वागत किया गया। महात्मा गांधी मार्ग पर पारुल दीक्षित, सिनेमा रोड पर अभिषेक मिश्रा हनी, सर्कुलर रोड पर नीरज मिश्रा और रेलवे गंज में सचिन मिश्रा व पुनीत मिश्रा द्वारा स्वागत द्वार
हरदोई में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से भव्य आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी के नेतृत्व में श्रीशचंद्र बारात घर में भगवान परशुराम के चित्र पर विधि-विधान से पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इसके बाद नगर में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह यात्रा श्रीशचंद्र बारात घर से शुरू होकर नुमाइश चौराहा, बड़ा चौराहा, सिनेमा चौराहा, लखनऊ चुंगी, रेलवे गंज और जिन्दपीर चौराहा होते हुए जेल रोड के रास्ते वापस बारात घर पर पहुंचकर संपन्न हुई।
कार्यक्रम के अंत में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा और जलपान वितरित कर भव्य स्वागत किया गया।
महात्मा गांधी मार्ग पर पारुल दीक्षित, सिनेमा रोड पर अभिषेक मिश्रा हनी, सर्कुलर रोड पर नीरज मिश्रा और रेलवे गंज में सचिन मिश्रा व पुनीत मिश्रा द्वारा स्वागत द्वार बनाकर प्रसाद बांटा गया।
इस उत्सव में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पाण्डेय और नगरपालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा मधुर प्रमुख रहे।
साथ ही अवनीकांत बाजपेई, संगठन पदाधिकारी शिवम तिवारी, रंजीत शुक्ला, प्रदीप त्रिपाठी, ऋषिकांत मिश्रा, उमेश अग्रवाल और जेपी त्रिवेदी सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय रहा और समाज के लोगों ने एकजुटता का परिचय दिया।
Also Click : Sambhal : संभल में आंधी ने ढाया कहर, मलबे में दबकर बच्ची की मौत और चार लोग घायल
What's Your Reaction?









