Sambhal : संभल में आंधी ने ढाया कहर, मलबे में दबकर बच्ची की मौत और चार लोग घायल

यह घटना ऐंचोड़ाकंबोह थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव की है। रात में जब परिवार के पांच लोग छत के नीचे सो रहे थे, तभी तेज हवाओं के दबाव से छत ढह गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हुए और मलबे में दबे लोगों को

Apr 19, 2026 - 12:04
43 Views
Sambhal : संभल में आंधी ने ढाया कहर, मलबे में दबकर बच्ची की मौत और चार लोग घायल
Sambhal : संभल में आंधी ने ढाया कहर, मलबे में दबकर बच्ची की मौत और चार लोग घायल

संभल में बीती रात आई तेज आंधी एक परिवार के लिए मुसीबत बन गई। आंधी के कारण मकान की कच्ची छत अचानक गिर गई, जिससे मलबे में दबकर नौ साल की बच्ची की जान चली गई। इस हादसे में परिवार के चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

यह घटना ऐंचोड़ाकंबोह थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव की है। रात में जब परिवार के पांच लोग छत के नीचे सो रहे थे, तभी तेज हवाओं के दबाव से छत ढह गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हुए और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही तहसील प्रशासन की टीम गांव पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। हालांकि, परिजनों ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। नायब तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को सरकारी नियमों के तहत हर संभव आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow