Sambhal : संभल में कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध दुकानें बनाकर कब्जा, 13 लोगों को नोटिस जारी

कब्रिस्तान की जमीन कम होने और उस पर पक्का निर्माण होने की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। नगरपालिका ने इस मामले में एक ही समुदाय के 13 लोगों को अवैध कब्जे का दोषी मानते हुए नो

By INA News Desk
Apr 19, 2026 - 12:26
46 Views
Sambhal : संभल में कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध दुकानें बनाकर कब्जा, 13 लोगों को नोटिस जारी
Sambhal : संभल में कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध दुकानें बनाकर कब्जा, 13 लोगों को नोटिस जारी

संभल में सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने के अभियान के दौरान अब कब्रिस्तान की भूमि पर दुकान बनाने का मामला सामने आया है। बहजोई नगरपालिका क्षेत्र के काली मंदिर रोड पर स्थित कब्रिस्तान की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से दुकानें खड़ी कर ली थीं।

मामले की जानकारी मिलने पर नगरपालिका प्रशासन ने जब जांच कराई, तो वहां व्यापारिक गतिविधियां संचालित होती पाई गईं। कब्रिस्तान की जमीन कम होने और उस पर पक्का निर्माण होने की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।

नगरपालिका ने इस मामले में एक ही समुदाय के 13 लोगों को अवैध कब्जे का दोषी मानते हुए नोटिस जारी किए हैं। इन सभी से अवैध निर्माण हटाने और जमीन खाली करने को कहा गया है। एसडीएम ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow