Sambhal : 500 रुपए के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, 15-16 लोगों ने बेल्टों और लात-घूसों से पीटा
वह चंदौसी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र से जुड़ा हुआ था और मरीजों को लाने पर उसे कमीशन मिलता था। इसी सिलसिले में उसने आरोपी विशाल से ₹500 मांगे थे। पहले तो उसे चंदौसी चौराहे पर बुलाया गया, जहां मौजूद आ
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल जिले में महज ₹500 के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक युवक पर कथित तौर पर 15-16 लोगों ने मिलकर बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़ित शाने आलम, निवासी मंडी किशनदास सराय, ने आरोप लगाया कि मामूली पैसों के लेन-देन को लेकर उसे निशाना बनाया गया।
पीड़ित के अनुसार, वह चंदौसी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र से जुड़ा हुआ था और मरीजों को लाने पर उसे कमीशन मिलता था। इसी सिलसिले में उसने आरोपी विशाल से ₹500 मांगे थे। पहले तो उसे चंदौसी चौराहे पर बुलाया गया, जहां मौजूद आरोपियों ने गाली-गलौज कर उसे भगा दिया।
शाने आलम का आरोप है कि बाद में जब वह घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कारों से घेरकर करीब 15-16 लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बेल्ट, लात-घूंसों से जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों में से कुछ की पहचान उसने इकराम, रोहित, दीपक, विशाल, आकाश और किशन के रूप में की है।
उसने यह भी दावा किया कि एक आरोपी “लवली” नाम का व्यक्ति है, जो कथित तौर पर आपराधिक प्रवृत्ति का है। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।
पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने विशाल, किशन, रोहित, इकराम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत धारा 115(2), 352 व 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला एक बार फिर दर्शाता है कि छोटी-छोटी आर्थिक विवाद भी किस तरह गंभीर अपराध में बदल सकते हैं।
Also Click : Sambhal : संभल में आंधी ने ढाया कहर, मलबे में दबकर बच्ची की मौत और चार लोग घायल
What's Your Reaction?









