Sambhal : परशुराम जन्मोत्सव पर श्रद्धा का सैलाब: चौहटटेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय भव्य आयोजन, हजारों ने लिया प्रसाद
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कमलेश चौधरी ने बताया कि आयोजन की शुरुआत एक दिन पहले शिव विवाह के साथ हुई थी। इसके बाद स्नान, भोग और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। दूसरे दिन सुबह यज्ञ का आयोजन कि
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल के कोटला पूर्वी मोहल्ले स्थित चौहटटेश्वर महादेव मंदिर में परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कमलेश चौधरी ने बताया कि आयोजन की शुरुआत एक दिन पहले शिव विवाह के साथ हुई थी। इसके बाद स्नान, भोग और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए।
दूसरे दिन सुबह यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर भंडारे और लंगर की विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें अब तक लगभग 700 से 800 श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर चुके हैं।
आयोजन समिति के अनुसार कुल मिलाकर करीब 1000 लोगों के लिए व्यवस्था की गई है, जबकि भंडारा लगातार जारी रहेगा। यह पूरा आयोजन भगवान श्री परशुराम सेना सम्भल द्वारा कराया गया है।
आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक आस्था को बढ़ावा देना और समाज में एकता का संदेश देना है। मंदिर परिसर में भक्ति, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और भगवान परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Also Click : Sambhal : संभल में आंधी ने ढाया कहर, मलबे में दबकर बच्ची की मौत और चार लोग घायल
What's Your Reaction?









