Sambhal : 120 घंटे बाद गंगा से मिला मुंशी का शव, 2 किमी दूर बहकर पहुंचा- खनन स्थल के गहरे गड्ढे में डूबने से मौत

घटना थाना जुनावई क्षेत्र के गांव असादपुर स्थित अस्थाई गंगा घाट की है। मृतक की पहचान प्रबल चौहान उर्फ प्रवीण कुमार (23) पुत्र महावीर सिंह, निवासी दुर्गपुर थाना मोहम्मदाबाद, जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते मंग

Apr 19, 2026 - 19:03
 0  17
Sambhal : 120 घंटे बाद गंगा से मिला मुंशी का शव, 2 किमी दूर बहकर पहुंचा- खनन स्थल के गहरे गड्ढे में डूबने से मौत
Sambhal : 120 घंटे बाद गंगा से मिला मुंशी का शव, 2 किमी दूर बहकर पहुंचा- खनन स्थल के गहरे गड्ढे में डूबने से मौत

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल के गुन्नौर तहसील क्षेत्र में गंगा नदी में डूबे खनन ठेकेदार के मुंशी का शव करीब 120 घंटे बाद घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर बरामद कर लिया गया। बीते छह दिनों से चल रहे सघन सर्च ऑपरेशन के बाद रविवार सुबह स्थानीय गोताखोरों ने शव को गंगा घाट से बाहर निकाला।

घटना थाना जुनावई क्षेत्र के गांव असादपुर स्थित अस्थाई गंगा घाट की है। मृतक की पहचान प्रबल चौहान उर्फ प्रवीण कुमार (23) पुत्र महावीर सिंह, निवासी दुर्गपुर थाना मोहम्मदाबाद, जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार सुबह करीब 10 बजे प्रबल गंगा में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह नदी में बने एक गहरे गड्ढे में चला गया और डूब गया। काफी देर तक बाहर न आने पर साथियों ने शोर मचाया और तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के साथ एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला और लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया गया। शव को आगे बहने से रोकने के लिए गंगा में कई स्थानों पर जाल भी लगाए गए थे।

आखिरकार रविवार सुबह गोताखोरों को सफलता मिली और शव बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, गंगा में छह दिन तक पड़े रहने के कारण शव फूल चुका था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, शासन से अनुमति मिलने के बाद गंगा में खनन कार्य के लिए करीब एक किलोमीटर लंबा अस्थाई पुल बनाया गया था। हालांकि खनन अभी शुरू नहीं हुआ था और तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान नदी में गहरा गड्ढा बन गया, जो हादसे की वजह बना। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और खनन से जुड़े पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

Also Click : Sambhal : संभल में आंधी ने ढाया कहर, मलबे में दबकर बच्ची की मौत और चार लोग घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow