Saharanpur : छुटमलपुर- ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शिवरात्रि महोत्सव, साहब सिंह पुंडीर रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में बताया गया कि जीवन में राजयोग का अभ्यास बहुत जरूरी है, जिससे मन को शांति और सुख मिलता है। देवबंद से आए अरविंद भैया और पारुल बहन ने संस्था तथा पर

Feb 13, 2026 - 21:51
 0  7
Saharanpur : छुटमलपुर- ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शिवरात्रि महोत्सव, साहब सिंह पुंडीर रहे मुख्य अतिथि
Saharanpur : छुटमलपुर- ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शिवरात्रि महोत्सव, साहब सिंह पुंडीर रहे मुख्य अतिथि

छुटमलपुर, सहारनपुर। नगर पंचायत छुटमलपुर स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में साहब सिंह पुंडीर मुख्य अतिथि रहे और पिंकी बहन ने संचालन किया।

कार्यक्रम में बताया गया कि जीवन में राजयोग का अभ्यास बहुत जरूरी है, जिससे मन को शांति और सुख मिलता है। देवबंद से आए अरविंद भैया और पारुल बहन ने संस्था तथा परमात्मा का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि परमात्मा शिव निराकार, सर्वोच्च और अजन्मा हैं तथा भोलेनाथ ही परमात्मा हैं।

नकुड़ से आई संगीता बहन ने शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य बताए। उन्होंने कहा कि भोलेनाथ संकटों को दूर करते हैं और इन्हें संकटमोचन भी कहा जाता है। साध्वी आनंद अनमोल बहन ने सभी को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाई-बहन पहुंचे और आध्यात्मिक लाभ उठाया। शेखर चौहान, सुशांत बंसल, मोहित, लक्ष्मी बहन, सीमा बहन, अनीता बहन, अरुण राणा, ऋषिपाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Also Click : Bajpur : देहरादून में 15 दिनों में पांच हत्याएं, कानून व्यवस्था पर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow