Mussoorie : शिवरात्रि पर मसूरी में 200 जरूरतमंदों को बांटे गर्म कंबल
ट्रस्ट की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी काला ने बताया कि संस्था महिलाओं के उत्थान, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करती है। ठंड बढ़ने पर गरीबों को मदद देने के लिए यह कार्यक्रम शिवरात्रि
रिपोर्ट : सुनील सोनकर
मसूरी। शिवरात्रि के अवसर पर मसूरी में एक अच्छी पहल हुई। आस फाउंडेशन और सौभागा देवी नैथानी मेमोरियल ट्रस्ट ने मिलकर जैन धर्मशाला में कार्यक्रम किया। इसमें लगभग 200 मजदूरों, रिक्शा चालकों और जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल दिए गए।
ट्रस्ट की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी काला ने बताया कि संस्था महिलाओं के उत्थान, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करती है। ठंड बढ़ने पर गरीबों को मदद देने के लिए यह कार्यक्रम शिवरात्रि पर रखा गया।
आस फाउंडेशन की स्मृति हरि ने कहा कि पिछले आठ साल से मसूरी में जरूरतमंदों की मदद का काम चल रहा है। उन्होंने प्रशासन से शहर की छोटी समस्याओं को जल्दी हल करने की अपील की। कार्यक्रम में जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी। शिवरात्रि का पर्व सेवा और सहायता के संदेश के साथ मनाया गया।
You May Read : Sambhal : महाशिवरात्रि पर सम्भल में आस्था का महासागर, शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
What's Your Reaction?











