Sitapur : सीतापुर डीएम ने नैमिषारण्य में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के प्रथम पड़ाव का किया निरीक्षण

डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग पर सभी रास्ते ठीक रखे जाएं। प्राइमरी स्कूलों के शौचालय साफ-सुथरे हों। स्वच्छ पानी, बिजली और प्रकाश की उचित व्यवस्था हो। सुरक्षा

By INA News Desk
Feb 15, 2026 - 20:45
137 Views
Sitapur : सीतापुर डीएम ने नैमिषारण्य में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के प्रथम पड़ाव का किया निरीक्षण
Sitapur : सीतापुर डीएम ने नैमिषारण्य में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के प्रथम पड़ाव का किया निरीक्षण
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट - सुरेंद्र मोठी INA News नीमसार

नैमिषारण्य। सीतापुर के जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने नैमिषारण्य में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के प्रथम पड़ाव कोरोना का निरीक्षण किया। यह परिक्रमा 18 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है। इसके लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं।निरीक्षण के दौरान लेखपाल कुलदीप सिंह ने परिक्रमा के महत्व के बारे में बताया। परंपरा के अनुसार पहले आश्रम के महंत सुबह डंका बजाते हैं, तब परिक्रमा शुरू होती है। सभी श्रद्धालु ललिता देवी मंदिर चौराहे पर पहुंचकर संतों, महात्माओं और परिक्रमावासियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हैं। उसके बाद परिक्रमा मार्ग पर निकलते हैं।डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग पर सभी रास्ते ठीक रखे जाएं। प्राइमरी स्कूलों के शौचालय साफ-सुथरे हों। स्वच्छ पानी, बिजली और प्रकाश की उचित व्यवस्था हो। सुरक्षा की पूरी तैयारी हो। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम ने ललिता देवी मंदिर चौराहे से शुरू कर प्रथम पड़ाव कोरोना तक मार्ग का जायजा लिया। उनके जाने के बाद मिश्रिख नगरपालिका और स्थानीय लोगों ने तैयारियां तेज कर दीं। लोग फूल-माला, खिलौने, प्रसाद आदि की दुकानें सजाने लगे हैं। इस दौरान मिश्रिख नगरपालिका के अधिकारी, एसडीएम मिश्रिख, नैमिषारण्य थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा, सीओ विशाल गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

You May Read : Sambhal : महाशिवरात्रि पर सम्भल में आस्था का महासागर, शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement