Sitapur : सरायन नदी में 17 वर्षीय किशोर डूबा, एनडीआरएफ का इंतजार
घटना की जानकारी मिलते ही रामकोट पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कर दी गई। लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका। मौ
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur
सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र के दारानगर ग्राम पंचायत के मजरा गद्दीपुर में सरायन नदी में एक दुखद हादसा हुआ। गांव का 17 वर्षीय किशोर संदीप पुत्र मोती शनिवार को दोपहर में भैंस चराने गया था। नदी के उस पार चली गई भैंस को लाने के लिए वह तैरकर पार करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन तेज बहाव के कारण वह गहरे पानी में बह गया और डूब गया।
घटना की जानकारी मिलते ही रामकोट पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कर दी गई। लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि एनडीआरएफ टीम बुलाई गई है और उसका इंतजार किया जा रहा है। टीम अभी तक नहीं पहुंच सकी है।
इस बीच ग्रामीण और पुलिसकर्मी अपने प्रयासों से नदी में गोताखोरी कर तलाश कर रहे हैं। हादसे के बाद गांव में सन्नाटा छा गया है। परिजन रोते बिलखते हैं।
Also Click : Deoband : द दून वैली स्कूल में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ पर कार्यशाला संपन्न
What's Your Reaction?











