Sitapur : सीतापुर में भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन संपन्न
अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि हम सभी भाग्यशाली हैं कि हमारे देश में नरेंद्र मोदी जैसे नेता प्रधानमंत्री हैं। विश्व भारत की ताकत का सम्मान क
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur
सीतापुर के भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी नीरज सिंह थे और जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। शुरू में जिला अध्यक्ष और मुख्य अतिथि ने भाजपा के महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए और दीप जलाए। उसके बाद जिला अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि नीरज सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि हम सभी भाग्यशाली हैं कि हमारे देश में नरेंद्र मोदी जैसे नेता प्रधानमंत्री हैं। विश्व भारत की ताकत का सम्मान कर रहा है। अमेरिका से चीन तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति और राजनीति की सराहना हो रही है। प्रबुद्ध लोगों के लिए प्रधानमंत्री ने देश के विकास का एक मंच तैयार किया है। इसमें देश के पढ़े-लिखे लोग भारत को विश्व का नेतृत्व करने वाला बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने अपने भाषण में सेवा पखवाड़ा के सभी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघ के समय से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक की राष्ट्र सेवा और कड़ी मेहनत के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज और आने वाले समय के भारत के लिए मोदी का दृष्टिकोण और नेतृत्व बहुत जरूरी है। उन्होंने प्रबुद्ध लोगों से आगामी समय में भारतीय जनता पार्टी के लिए पूरे मन से काम करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री जय सिंह ने किया। इस अवसर पर तुषार साहनी, अशोक प्रजापति, कमलेश पांडे, गोविंद भारती, मनोज मिश्रा, अभिजीत त्रिपाठी, बृजेश रस्तोगी, महेश शर्मा, विश्राम सागर राठौर, रोहित सिंह, सुधाकर शुक्ला, नैमिष रतन तिवारी, सचिन मिश्रा, उदित बाजपेई, सुनील मिश्रा, तरुण शुक्ला, ऋषभ त्रिवेदी, अनित मिश्रा, राहुल तिवारी सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
Also Click : Deoband : द दून वैली स्कूल में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ पर कार्यशाला संपन्न
What's Your Reaction?











