Sitapur : दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, युवक के सिर में 15 टांके, भाई का हाथ टूटा, एसपी से लगाई न्याय की गुहार, ग्रामीणों में आक्रोश

पीड़ित परिवार ने थाना रामकोट में एनसीआर दर्ज कराई और चिकित्सीय परीक्षण भी कराया। पुलिस ने इस मामले में वीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 352, 126(2) में मुकदमा

Sep 20, 2025 - 22:13
57 Views
Sitapur : दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, युवक के सिर में 15 टांके, भाई का हाथ टूटा, एसपी से लगाई न्याय की गुहार, ग्रामीणों में आक्रोश
दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, युवक के सिर में 15 टांके, भाई का हाथ टूटा, एसपी से लगाई न्याय की गुहार, ग्रामीणों में आक्रोश

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur

रामकोट सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गद्दीपुर, ग्राम पंचायत दारानगर में दबंगों की दबंगई का मामला सामने आया है। गांव के ही संदीप, कुलदीप, दीपू पुत्रगण दुजई एवं रामलाल पर आरोप है कि उन्होंने 17 और 18 सितम्बर को लगातार दो दिन पीड़ित परिवार पर हमला किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 सितम्बर को आरोपियों ने घर में घुसकर पीड़ित बीरेंद्र राठौर की माता रामकुमारी को पीटा।उसका प्रार्थना पत्र हल्का सिपाही मनोज कुमार को दिया था परन्तु उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे दबंगों के हौसले बुलंद हो गया वहीं अगले दिन 18 सितम्बर को दबंगों ने हमला बोल दिया और बीरेंद्र, उनके भाई भगौती प्रसाद व माता को बेरहमी से पीटा। इस दौरान बीरेंद्र राठौर के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसमें 15 टांके लगे, जबकि भाई भगौती प्रसाद का दाहिना हाथ टूट गया।

पीड़ित परिवार ने थाना रामकोट में एनसीआर दर्ज कराई और चिकित्सीय परीक्षण भी कराया। पुलिस ने इस मामले में वीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 352, 126(2) में मुकदमा पंजीकृत किया है। बावजूद इसके आरोपियों पर कोई ठोस कार्यवाही न होने से पीड़ित पक्ष आक्रोशित है। पीड़ित बीरेंद्र राठौर ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक सीतापुर से मिलकर एक प्रार्थना पत्र भी सौंपा, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनके सिर में 15 टांके लगे हैं तथा भाई का हाथ टूटा है। यह हमला जानलेवा था, इसलिए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उनकी जान को गंभीर खतरा बना रहेगा। गांव में इस घटना के बाद दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि दबंगों पर कठोर कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Also Click : Deoband : द दून वैली स्कूल में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ पर कार्यशाला संपन्न

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow