Deoband : द दून वैली स्कूल में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ पर कार्यशाला संपन्न

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने शिक्षकों को समावेशी कक्षा संचालन की तकनीक, विशेष आवश्यकता वाले छात्रों के साथ संवाद की विधियां, सीखने की बाधाओं की पहचान और उनके समा

By INA News Desk
Sep 20, 2025 - 20:08
39 Views
Deoband : द दून वैली स्कूल में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ पर कार्यशाला संपन्न
द दून वैली स्कूल में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ पर कार्यशाला संपन्न

द दून वैली पब्लिक स्कूल, देवबंद में सीबीएसई के तत्वावधान में स्कूली शिक्षा में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (एआई) के उपयोग पर कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना और शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी व रोचक बनाना था।

कार्यशाला का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा शर्मा और देहरादून से आए विशेषज्ञों संतोष कुमार जोशी (डीन व विभागाध्यक्ष, सूचना प्रौद्योगिकी, तुला इंटरनेशनल स्कूल) तथा गर्वित दुग्गल (प्रशिक्षक व शोधकर्ता, सीबीएसई से संबद्ध) ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने शिक्षकों को समावेशी कक्षा संचालन की तकनीक, विशेष आवश्यकता वाले छात्रों के साथ संवाद की विधियां, सीखने की बाधाओं की पहचान और उनके समाधान पर विस्तार से जानकारी दी। प्रतिभागियों को केस स्टडी, समूह चर्चा, गतिविधि आधारित प्रशिक्षण, रोल-प्ले और संवादात्मक सत्रों के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव कराया गया। साथ ही, एआई आधारित टूल्स और एप्लिकेशनों से परिचय कराया गया।संतोष कुमार जोशी ने ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम बदलावों और शिक्षा पर इसके प्रभाव पर चर्चा की। गर्वित दुग्गल ने समावेशी शिक्षा में तकनीकी हस्तक्षेप की उपयोगिता पर विचार साझा किए और बताया कि यह तकनीक विद्यार्थियों की गति को समझकर उन्हें उपयुक्त सामग्री उपलब्ध कराती है।

प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने कहा कि ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ भविष्य की शिक्षा का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के लिए बहुत जरूरी हैं। यह कार्यशाला शिक्षकों को नई दृष्टि देती है, जिससे वे विद्यार्थियों के साथ अधिक प्रभावी ढंग से जुड़ पाते हैं।

समापन सत्र में सीमा शर्मा ने सभी विशेषज्ञों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें विद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किए। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत लाभकारी और ज्ञानवर्धक बताते हुए विद्यालय का धन्यवाद किया।

Also Click : Saharanpur : शाकुम्भरी देवी मेले की तैयारियों का मंडलायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक ने लिया जायजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow