Deoband : घ्याना गांव में चोरों ने बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ देकर 10 लाख का माल चुराया

घ्याना गांव के निवासी सुंदर ने बताया कि वह परिवार के साथ सहारनपुर मेले में गए थे। घर पर उनकी मां बालेश्वरी अकेली थीं। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने फोन कर चोरी की सू

By INA News Desk
Sep 20, 2025 - 22:18
141 Views
Deoband : घ्याना गांव में चोरों ने बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ देकर 10 लाख का माल चुराया
घ्याना गांव में चोरों ने बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ देकर 10 लाख का माल चुराया

देवबंद के तल्हेड़ी बुजुर्ग क्षेत्र के घ्याना गांव में चोरों ने एक घर में घुसकर बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। उन्होंने वहां से पांच लाख रुपये नकदी और करीब पांच लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। घटना शुक्रवार रात की है जब पूरा परिवार सहारनपुर मेला देखने गया हुआ था।

घ्याना गांव के निवासी सुंदर ने बताया कि वह परिवार के साथ सहारनपुर मेले में गए थे। घर पर उनकी मां बालेश्वरी अकेली थीं। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने फोन कर चोरी की सूचना दी। घर पहुंचने पर देखा कि कमरों और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। मां की हालत भी नाजुक थी। चोरों ने रात में घर में घुसकर मां को नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया। फिर कमरों के ताले तोड़कर अलमारी और पेटी से नकदी और आभूषण ले लिए। सुंदर ने बताया कि ससुराल में जमीन बिकने पर पत्नी के हिस्से के पांच लाख रुपये उन्हें मिले थे, जो चोर ले गए।

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देहात सागर जैन स्थानीय अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और जानकारी ली। सीओ अभितेष सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है।

Also Click : Deoband : द दून वैली स्कूल में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ पर कार्यशाला संपन्न

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow