Saharanpur: नागल-बसेड़ा गांव के पास कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार टक्कर, चालक  गंभीर। 

नागल थाना क्षेत्र अंतर्गत बसेड़ा गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार कार और गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत

Mar 3, 2026 - 21:24
66 Views
Saharanpur: नागल-बसेड़ा गांव के पास कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार टक्कर, चालक  गंभीर। 
नागल-बसेड़ा गांव के पास कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार टक्कर, चालक  गंभीर। 

सहारनपुर: नागल थाना क्षेत्र अंतर्गत बसेड़ा गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार कार और गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत में कार चालक विक्रम पुत्र लॉटन सिंह (देहरादून निवासी) गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ है। बताया जा रहा है कि कार नागल की तरफ जा रही थी, जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली विपरीत दिशा से अनियंत्रित होकर आ रही थी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल विक्रम को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत नाजुक है और उन्हें उच्च स्तरीय अस्पताल रेफर किया जा सकता है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहन चालकों की लापरवाही और गलत साइड चलने को हादसों का प्रमुख कारण बताया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही नागल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Also Read- Lucknow: महिलाओं की प्रतिभा से चमका सरस मेला, बोले उपमुख्यमंत्री – ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं महिलाएं ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow