Uttarakhand: तेज रफ्तार कार ने 4 बाइक सवारों  को रौंदा जिसमें गंभीर रूप से घायल। 

राष्ट्रीय राजमार्ग 74 रुद्रपुर रोड बिजपुरी के पास बाइक से पल्लेदारी के लिए जा रहे चार लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।जिसमें बाइक

Oct 24, 2025 - 16:10
50 Views
Uttarakhand: तेज रफ्तार कार ने 4 बाइक सवारों  को रौंदा जिसमें गंभीर रूप से घायल। 
तेज रफ्तार कार ने 4 बाइक सवारों  को रौंदा जिसमें गंभीर रूप से घायल। 

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

उत्तराखंड / बाजपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 रुद्रपुर रोड बिजपुरी के पास बाइक से पल्लेदारी के लिए जा रहे चार लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।जिसमें बाइक सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें निजी वाहन से उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।जबकि दो अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया।बाजपुर के संजय कॉलोनी निवासी ओम सिंह अपने साथी महेश,असलम और कृष्णा पब्लिक स्कूल के समीप निवासी अजय के साथ बाइक से केलाखेड़ा के ग्राम बिजपुरी स्थित हरदेव सिंह के फार्म हाउस पर धान की पल्लेदारी के लिए जा रहे थे।राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर एक तेज रफ्तार कर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे बाइक सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां चिकित्सकों ने महेश और ओम सिंह का प्राथमिक उपचार कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि संजय और असलम का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान बाजपुर कोतवाली एसआई देवेंद्र मनराल ने बताया कि मार्ग दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है लेकिन घटना केलाखेड़ा थाना क्षेत्र की है। उन्होंने बताया कि घटना की तहरीर आने के बाद कोई कार्यवाही की जाएगी।

Also Read- Uttarakhand: डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत पर हुआ जमकर हंगामा तोड़फोड़।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow