Sambhal: दीपावली पर घर में छाया मातम, बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत।

जिले में दीपावली की खुशियों के बीच एक घर में मातम छा गया। दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान संजय पुत्र आनंद पाल सिंह निवासी

Oct 21, 2025 - 11:50
51 Views
Sambhal: दीपावली पर घर में छाया मातम, बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत।
दीपावली पर घर में छाया मातम, बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल। जिले में दीपावली की खुशियों के बीच एक घर में मातम छा गया। दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान संजय पुत्र आनंद पाल सिंह निवासी जमालपुर थाना बिलारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय अपनी पत्नी और नवजात बच्चे को बस में बैठाकर महमूदपुर से अपने घर जमालपुर जा रहा था।

परिजनों के अनुसार संजय की पत्नी ने दो दिन पहले महमूदपुर में दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। पत्नी और बच्चे को वह बस से पहले ही भेज चुका था, जबकि खुद बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में हजरतनगर गढ़ी इलाके में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल संजय को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी, जो हाल ही में प्रसूति के बाद अस्पताल से लौटी थी, पति की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गई। दीपावली जैसे खुशियों के पर्व पर यह हादसा पूरे परिवार पर कहर बनकर टूटा, खुशियों की जगह घर में मातम छा गया। गांव के लोगों ने शासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Also Read- Sambhal: सम्भल में दीपावली पर पुलिस की कड़ी चौकसी, एएसपी ने पुलिस-पीएसी के साथ किया फुटमार्च

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow