Sambhal: सम्भल में दीपावली पर पुलिस की कड़ी चौकसी, एएसपी ने पुलिस-पीएसी के साथ किया फुटमार्च

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए सम्भल पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दे रहा है। त्योहार के मद्देनज़र शहर में सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतज़ाम किए गए हैं।

By INA News Desk
Oct 21, 2025 - 11:42
43 Views
Sambhal: सम्भल में दीपावली पर पुलिस की कड़ी चौकसी, एएसपी ने पुलिस-पीएसी के साथ किया फुटमार्च
सम्भल में दीपावली पर पुलिस की कड़ी चौकसी, एएसपी ने पुलिस-पीएसी के साथ किया फुटमार्च

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए सम्भल पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दे रहा है। त्योहार के मद्देनज़र शहर में सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतज़ाम किए गए हैं। सोमवार को एएसपी सम्भल ने पुलिस व पीएसी बल के साथ शहर के मुख्य बाजारों में फुटमार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया।

एएसपी ने फुटमार्च के दौरान अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीपावली पर बाजारों में लोगों की भारी भीड़ रहती है, ऐसे में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए। पुलिस द्वारा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों और मंदिरों के आसपास विशेष गश्त बढ़ा दी गई है। सम्भल के मैन मार्केट सहित अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस और पीएसी के जवान पैदल गश्त करते नज़र आए। इस दौरान एएसपी ने दुकानदारों और आम लोगों से भी संवाद किया और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। एएसपी ने बताया कि दीपावली पर जिलेभर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को भी सक्रिय कर दिया गया है। वहीं, शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी असामाजिक तत्व को शहर में प्रवेश न करने दिया जाए। सुरक्षा के इन सख्त इंतज़ामों से शहरवासियों में भरोसे और सुकून का माहौल देखा जा रहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि दीपावली का त्योहार सभी लोग शांति और सौहार्द के साथ मनाएं, किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस का सहयोग करें।

Also Read- अयोध्या में फिर बना नया कीर्तिमान: श्रीराम के चरणों में योगी सरकार ने नौवें दीपोत्सव में फिर बनाए दो नए रिकॉर्ड, योगी सरकार ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow