Saharanpur: छजपुरा के युवक को डंपर ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत।

छजपुरा निवासी सुंदर कुमार (उम्र 30 वर्ष) पुत्र जय सिंह को ओवरलोड खनन से भरा डंपर कुचलकर फरार हो गया। हादसे में युवक मौके पर ही दर्दनाक मौत का शिकार हो

Oct 21, 2025 - 11:34
127 Views
Saharanpur: छजपुरा के युवक को डंपर ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत।
छजपुरा के युवक को डंपर ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत।

सहारनपुर/गागलहेडी। छजपुरा निवासी सुंदर कुमार (उम्र 30 वर्ष) पुत्र जय सिंह को ओवरलोड खनन से भरा डंपर कुचलकर फरार हो गया। हादसे में युवक मौके पर ही दर्दनाक मौत का शिकार हो गया। जब इस हादसे की जानकारी परिजनों को मिली, तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया और घर में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनते ही आसपास के लोग घटना स्थल पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही थाना गागलहेडी प्रभारी प्रवेश कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए परिजन डंपर चालक की गिरफ्तारी और वाहन को कब्जे में लेने की मांग करते रहे।

कुछ ही देर बाद उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से बात की और मृतक के परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राव तैमूर, विधानसभा अध्यक्ष विनोद, औरंगजेब उर्फ लालू, वाहिद कुरैशी, अभिषेक, इमरान सहित कई कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर परिजनों को समझाया और उन्हें थाने ले जाकर मामले की गंभीरता से निपटने का भरोसा दिया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आरोपी चालक व डंपर को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है। सुंदर कुमार शादीशुदा थे और उनके चार नाबालिक बच्चे हैं, जिनमें दो लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राव तैमूर ने कहा कि ओवरलोडिंग का धंधा खुलेआम चल रहा है और आरटीओ व यातायात पुलिस इस पर गंभीर कार्रवाई करने में नाकाम हैं। उन्होंने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की और कहा कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए तुरंत सख्त कदम उठाए जाएं। 

Also Read- Gorakhpur: राम के अस्तित्व को नकारा था कांग्रेस ने, सपा ने भक्तों को किया था लहूलुहान: सीएम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow