Deoband: ऑपरेशन मुस्कान' के तहत देवबंद पुलिस ने 24 घंटे में लापता युवक को ढूंढ़कर परिजनों को सौंपा।

पुलिस की त्वरित और सराहनीय कार्रवाई के चलते एक लापता युवक मात्र 24 घंटे के भीतर ढूंढकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। यह सफलता पुलिस टीम को 'ऑपरेशन मुस्कान

Oct 21, 2025 - 11:27
48 Views
Deoband: ऑपरेशन मुस्कान' के तहत देवबंद पुलिस ने 24 घंटे में लापता युवक को ढूंढ़कर परिजनों को सौंपा।
ऑपरेशन मुस्कान' के तहत देवबंद पुलिस ने 24 घंटे में लापता युवक को ढूंढ़कर परिजनों को सौंपा।

देवबंद: पुलिस की त्वरित और सराहनीय कार्रवाई के चलते एक लापता युवक मात्र 24 घंटे के भीतर ढूंढकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। यह सफलता पुलिस टीम को 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत सर्विलांस की मदद से मिली
एसएसपी आशीष तिवारी के मार्गदर्शन मे चलाएं जा रहें ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में बॉर्डर चौकी इंचार्ज हेमंत भारती, हैडकांस्टेबल राजीव पंवार और सचिन कुमार की टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, गांव गंगदासपुर गुर्जर निवासी अरविंद का पुत्र शिवम लापता हो गया था। 

​पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की और अत्याधुनिक तकनीक, यानी सर्विलांस की मदद ली। अथक प्रयास और त्वरित छानबीन के परिणामस्वरूप,पुलिस टीम ने मात्र 24 घंटे के अंदर ही लापता युवक शिवम को ढूंढ निकाला। युवक के मिलते ही पुलिस टीम ने उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने बेटे को सकुशल पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने देवबंद पुलिस टीम का धन्यवाद किया। 

एसएसपी आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में चलाए गए 'ऑपरेशन मुस्कान' का उद्देश्य लापता बच्चों और व्यक्तियों को ढूंढना है, जिसके तहत देवबंद कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व मे बॉर्डर चौकी इंचार्ज हेमंत भारती, हैडकांस्टेबल राजीव पंवार, सचिन कुमार ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता और तकनीकी दक्षता का शानदार परिचय दिया है।

Also Read- मुंबई साइबर ठगी: विले पार्ले के 82 वर्षीय रिटायर्ड बुजुर्ग से CBI और दिल्ली पुलिस बनकर ठगों ने ठगे 1.08 करोड़, साइबर पुलिस ने शुरू की जांच।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow