Deoband: देवबंद पुलिस ने आगामी त्यौहार दीपावली पर चलाया सघन चेकिंग अभियान।
दीपावली पर्व के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा और पुलिस टीम ने गोपाली चौकी पर चार पहियों तीन पहियो और दो पहियो वाहनों की गहनता से जांच की
देवबंद: दीपावली पर्व के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा और पुलिस टीम ने गोपाली चौकी पर चार पहियों तीन पहियो और दो पहियो वाहनों की गहनता से जांच की वाहन चालकों से आवश्यक कागजात मांगे और संदिग्ध व्यक्तियों की भी तलाशी ली गई। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने मौके पर मौजूद वाहन चालको को सुरक्षा संबंधित हिदायती देते हुए अपील की के दीपावली पर सभी लोग समय पर सुरक्षित अपने घरो को लौटे और नशे में वाहन चलाने से बचे उन्होंने जोर दिया कि नशे में गाड़ी न चलाए नशे में गाड़ी चलाना न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरनाक है।
चेकिंग अभियान को देखते हुए कुछ वाहन चालक शार्टकट रास्ते से निकलने की कोशिश करते दिखे हालांकि पुलिस टीम ने सतर्कता बढ़ाते हुए सभी प्रमुख मार्गों पर कड़ी निगरानी बनाए रखी थाना अध्यक्ष ने आमजन से अपील की है कि वह त्यौहार के दौरान शांति सद्भाव और सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
What's Your Reaction?









