Saharanpur: विधायक आशु मलिक ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी दीपावली की शुभकामनाएं। 

दीपावली के पावन पर्व पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सहारनपुर देहात के लोकप्रिय विधायक आशु मलिक ने हार्दिक

Oct 18, 2025 - 23:16
46 Views
Saharanpur: विधायक आशु मलिक ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी दीपावली की शुभकामनाएं। 
विधायक आशु मलिक ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी दीपावली की शुभकामनाएं। 

सहारनपुर। दीपावली के पावन पर्व पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सहारनपुर देहात के लोकप्रिय विधायक आशु मलिक ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार अंधकार पर प्रकाश और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। समाजवादी पार्टी सदैव जनकल्याण, सामाजिक सौहार्द और समानता के मूल्यों पर कार्य करती रहेगी।

विधायक आशु मलिक ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में एक बार फिर विकास, रोजगार और भाईचारे का दीप जलाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की कि सभी लोग दीपावली का पर्व आपसी प्रेम,भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता श्यामलाल पाल, हैदर निगार मुखिया, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी की मजबूती और जनता के हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Also Read- दीपोत्सव-2025: आस्था, भक्ति और नवाचार का अद्भुत संगम, अयोध्या में बनेंगे दो विश्व रिकॉर्ड - जयवीर सिंह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow