देवबंद पुलिस ने अभियान के तहत वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

Deoband: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देश पर अपराध रोकथाम और वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना

By INA News Desk
Aug 30, 2025 - 20:09
147 Views
देवबंद पुलिस ने अभियान के तहत वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
देवबंद पुलिस ने अभियान के तहत वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

देवबंद: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देश पर अपराध रोकथाम और वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी देवबंद के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में 30 अगस्त 2025 को चेकिंग के दौरान एक वारण्टी अभियुक्त सुनील कुमार, पुत्र रणजीत सिंह, निवासी मौहल्ला गांधी कॉलोनी, कस्बा व थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के खिलाफ वाद संख्या 2714/2024, धारा 125(3) सीआरपीसी के तहत चालानी थाना देवबंद में दर्ज था। गिरफ्तारी गांधी कॉलोनी, देवबंद से की गई, और अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविंद्र कसाना और हेड कांस्टेबल 1124 राहुल शामिल रहे।

गिरफ्तार अभियुक्त- सुनील कुमार, पुत्र रणजीत सिंह, निवासी मौहल्ला गांधी कॉलोनी, कस्बा व थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर।

पुलिस टीम - उपनिरीक्षक रविंद्र कसाना - हेड कांस्टेबल 1124 राहुल, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर।

Also Read- 'पता नहीं कहां के आकड़े ले आए, खुद की उतरी नहीं होगी रात की', CM डॉ. मोहन यादव ने महिलाओं के शराब पीने वाले जीतू पटवारी के बयान पर पलटवार किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow