गिरिराज सिंह के 'नमक हराम' बयान पर बवाल, रशीक अनवर बोले- 58% लोग क्या गद्दार हैं?

Sambhal: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ‘नमक हराम’ वाले बयान पर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बयान को लेकर समाजसेवी रशीक अनवर ने कड़ा पलटवार किया

Aug 30, 2025 - 20:17
248 Views
गिरिराज सिंह के 'नमक हराम' बयान पर बवाल, रशीक अनवर बोले- 58% लोग क्या गद्दार हैं?
रशीक अनवर, समाजसेवी

रिपोर्ट- उवैस दानिश, सम्भल

Sambhal: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ‘नमक हराम’ वाले बयान पर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बयान को लेकर समाजसेवी रशीक अनवर ने कड़ा पलटवार किया है और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब भी बीजेपी को समाज में हिन्दू-मुस्लिम का मुद्दा उठाकर राजनीतिक फायदा लेना होता है, तो इसके लिए सबसे आगे गिरिराज सिंह को ही भेजा जाता है।

रशीक अनवर ने कहा कि बीजेपी यह भूल रही है कि उसे देश की जनता ने 42 प्रतिशत वोट दिया था। ऐसे में क्या बाकी 58 प्रतिशत लोग ‘नमक हराम’ हैं? उन्होंने आगे कहा कि हज सब्सिडी और धार्मिक यात्राओं का जिक्र करते हुए अनवर ने सवाल उठाया कि सरकार ने हज सब्सिडी तो खत्म कर दी, लेकिन मानसरोवर यात्रा पर आज भी सब्सिडी जारी है। उन्होंने कहा कि यह साफ तौर पर मुसलमानों के साथ भेदभाव का उदाहरण है। “क्या मुसलमान होना ही अपराध है? क्या देश के मुसलमानों से इतनी नफरत है कि उनकी हर धार्मिक परंपरा को खत्म किया जाए, जबकि दूसरी परंपराओं को बढ़ावा दिया जाए?” उन्होंने सवाल किया।

रशीक अनवर ने कहा कि बीजेपी और उसके नेता लगातार नफरत की राजनीति कर रहे हैं। समाज को तोड़ना और समुदायों के बीच दरार डालना ही इनका मकसद है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों के प्रति नफरत ने बीजेपी को इतना अंधा कर दिया है कि अब वह देश की असल समस्याओं से ध्यान हटाकर सिर्फ धार्मिक उकसावे के मुद्दे पर राजनीति करना चाहती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि गिरिराज सिंह जैसे नेता हर बार बयानबाजी के जरिए समाज को भड़काने का काम करते हैं। ऐसे बयानों से देश का माहौल खराब होता है और भाईचारे की भावना कमजोर होती है।

Also Read- उत्तर प्रदेश पुरातत्व विभाग लखनऊ में 11 दिवसीय अभिरूचि पाठ्यक्रम का समापन एवं पुरस्कार वितरण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow