Sambhal: अलविदा जुमे और ईद को लेकर प्रशासन सख्त: मस्जिद के बाहर नहीं होगी नमाज़, ईरान-इजरायल के समर्थन में नारेबाज़ी पर भी कार्रवाई। 

सम्भल में आने वाले अलविदा जुमे और ईद के त्योहार को लेकर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

By INA News Desk
Mar 11, 2026 - 16:54
185 Views
Sambhal: अलविदा जुमे और ईद को लेकर प्रशासन सख्त: मस्जिद के बाहर नहीं होगी नमाज़, ईरान-इजरायल के समर्थन में नारेबाज़ी पर भी कार्रवाई। 
अलविदा जुमे और ईद को लेकर प्रशासन सख्त: मस्जिद के बाहर नहीं होगी नमाज़, ईरान-इजरायल के समर्थन में नारेबाज़ी पर भी कार्रवाई। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में आने वाले अलविदा जुमे और ईद के त्योहार को लेकर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या न पैदा हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में मस्जिद के बाहर या सड़क पर नमाज़ अदा करने की अनुमति नहीं होगी। नमाज़ केवल मस्जिद के अंदर ही पढ़ी जाएगी। प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया कि यदि किसी मस्जिद में अधिक भीड़ होती है तो एक ही स्थान पर दो बार नमाज़ पढ़ी जा सकती है, लेकिन सार्वजनिक स्थानों या सड़कों पर नमाज़ पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बैठक में मौजूद समाजसेवी हाजी एहतेशाम ने बताया कि सभी लोगों से अपील की गई है कि त्योहार पहले की तरह शांति और भाईचारे के साथ मनाए जाएं। साथ ही किसी भी ऐसी गतिविधि से बचने को कहा गया है जिससे समाज में भ्रम या तनाव पैदा हो। प्रशासन ने यह भी साफ किया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, जैसे ईरान या इजरायल के समर्थन में नारेबाजी या गुणगान करने की अनुमति नहीं होगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं शहर के लोगों ने भी प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे सभी नियमों का पालन करेंगे और त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाएंगे, ताकि शहर में अमन-चैन का माहौल बना रहे।

Also Read- प्रयागराज में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम, दो अस्पतालों और सैन्य अस्पताल के बीच एमओयू।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow