सम्भल में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित, श्रद्धालुओं में उमंग।

Sambhal: नगर पालिका सम्भल द्वारा मोहल्ला शेर खां सराय स्थित शंकर चौराहे पर भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। पीतल से निर्मित इस प्रतिमा की स्थापना

By INA News Desk
Aug 25, 2025 - 15:27
314 Views
सम्भल में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित, श्रद्धालुओं में उमंग।
सम्भल में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित, श्रद्धालुओं में उमंग।

उवैस दानिश, सम्भल

नगर पालिका सम्भल द्वारा मोहल्ला शेर खां सराय स्थित शंकर चौराहे पर भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। पीतल से निर्मित इस प्रतिमा की स्थापना बड़े ही धार्मिक उल्लास और पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी शामिल हुए।

प्रतिमा स्थापना का कार्य 24 कोसीय मासिक परिक्रमा समिति के जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुआ। सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रतिमा का अनावरण किया गया, जिसके बाद प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वातावरण धर्ममय और भक्ति रस से सराबोर रहा। इस मौके पर जूना अखाड़े के महासचिव डॉ. करणपुरी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिमा स्थापना को सम्भल जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह नगर का बहुत बड़ा सौभाग्य है कि यहां भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित हुई है। उन्होंने कहा कि जिस चौक का नाम परशुराम चौक है, अब वहां भगवान परशुराम की मूर्ति से उसका वास्तविक महत्व बढ़ गया है। यह सनातन धर्म की स्थापना और संस्कृति के पुनर्जीवन का प्रतीक है। डॉ. करणपुरी महाराज ने आगे कहा कि यह कदम न केवल धर्म की आस्था को मजबूत करेगा बल्कि भावी पीढ़ियों को भी अपने इतिहास और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करेगा।

उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से आग्रह किया कि सम्भल को पर्यटन स्थल घोषित किया जाए ताकि यहां की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को विश्व स्तर पर पहचान मिल सके। प्रतिमा स्थापना के बाद पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। श्रद्धालु भगवान परशुराम की प्रतिमा के दर्शन कर आत्मिक शांति और आनंद का अनुभव करते दिखे। नगरवासियों ने इसे सम्भल के इतिहास और संस्कृति के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। भगवान परशुराम की प्रतिमा की स्थापना से जहां स्थानीय लोगों में हर्ष और गर्व की भावना है, वहीं धार्मिक संगठनों ने इसे सनातन धर्म की महान परंपरा को पुनः स्थापित करने का प्रयास बताया। इस अवसर पर सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यह आयोजन सम्भल में धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बन गया है, जिसकी चर्चा पूरे जनपद में हो रही है।

Also Read- अहमदाबाद में सीरियाई नागरिक अली मेघात अल-अजहर गिरफ्तार, शरीर पर मिले गोलियों के निशान, तीन साथी फरार, पुलिस ने होटल और मस्जिदों की जांच शुरू की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow