Hardoi : जिलाधिकारी ने गोद लिए स्कूल का किया निरीक्षण, बच्चों से गणित के सवाल हल करवाए और शिक्षा की गुणवत्ता ली जानकारी

जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य से कहा कि स्कूल में मिट्टी का भराव कराकर जमीन समतल कराई जाए। स्कूल गेट से अंदर और आंगनबाड़ी केंद्र तक इंटरलॉकिंग लगवाई जाए। बालक, बालिका

Feb 9, 2026 - 22:42
20 Views
Hardoi : जिलाधिकारी ने गोद लिए स्कूल का किया निरीक्षण, बच्चों से गणित के सवाल हल करवाए और शिक्षा की गुणवत्ता ली जानकारी
Hardoi : जिलाधिकारी ने गोद लिए स्कूल का किया निरीक्षण, बच्चों से गणित के सवाल हल करवाए और शिक्षा की गुणवत्ता ली जानकारी

हरदोई के जिलाधिकारी अनुनय झा ने गोद लिए ब्लॉक टड़ियावां के प्राथमिक विद्यालय कन्थाथोक का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान वे कक्षा में गए और शिक्षक की तरह बच्चों से गणित के सवाल हल करवाए। साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता, मिड-डे मील की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य से कहा कि स्कूल में मिट्टी का भराव कराकर जमीन समतल कराई जाए। स्कूल गेट से अंदर और आंगनबाड़ी केंद्र तक इंटरलॉकिंग लगवाई जाए। बालक, बालिका और दिव्यांग शौचालय के टूटे नालों को ठीक कर टाइल्स लगवाई जाएं। बाउंड्रीवाल की फिनिशिंग कराई जाए। मुख्य गेट को भव्य बनाया जाए और गेट तथा बाउंड्रीवाल पर रंग-बिरंगी पेंटिंग कराई जाए।उन्होंने प्रधानाचार्य, शिक्षकों और शिक्षा मित्रों से बात की कि कक्षा एक, दो, तीन तथा कक्षा चार और पांच के पढ़ाई में कमजोर बच्चों का अलग ग्रुप बनाकर उन्हें विशेष पढ़ाई दी जाए। बच्चों को गणित और हिंदी विषय में मजबूत बनाया जाए। स्कूल में बच्चों के खेलने के लिए झूला भी लगवाया जाएगा।आंगनबाड़ी केंद्र में बिजली कनेक्शन और पंखा न होने पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी अमित कुमार झा को निर्देश दिए कि बिजली कनेक्शन करवाकर पंखा लगाने की व्यवस्था तुरंत सुनिश्चित की जाए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्कूल में बच्चों के लिए बनाए गए दोपहर के भोजन को खाकर देखा और रसोइयों की तारीफ की। इस मौके पर प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

You May Read : Lucknow : बुंदेलखंड में ‘हर घर नल’ से बहती उम्मीद की धारा, गांव की महिलाओं को अब पानी के लिए नहीं तलाश करने पड़ते कुंए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow