Hardoi : हरदोई में जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का किया औचक निरीक्षण
निरीक्षण में जिलाधिकारी ने फाइलों के रखरखाव, रिकॉर्ड रूम की स्थिति और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम लोगों की शिकाय
हरदोई के जिलाधिकारी अनुनय झा ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संग्रह अनुभाग, शस्त्र अनुभाग सहित अन्य अनुभागों की गहन जांच की।
निरीक्षण में जिलाधिकारी ने फाइलों के रखरखाव, रिकॉर्ड रूम की स्थिति और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम लोगों की शिकायतों और आवेदनों को लंबित न रखें, बल्कि उनका जल्दी और अच्छी गुणवत्ता से निपटारा करें।
फाइलों को व्यवस्थित तरीके से रखने और कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुणिमा श्रीवास्तव, पूनम भास्कर और प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम मौजूद थे।
You May Read : Lucknow : बुंदेलखंड में ‘हर घर नल’ से बहती उम्मीद की धारा, गांव की महिलाओं को अब पानी के लिए नहीं तलाश करने पड़ते कुंए
What's Your Reaction?











