Hardoi : हरदोई में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश

बैठक में जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) और 15वें वित्त आयोग के तहत चल रहे विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारि

By INA News Desk
Feb 9, 2026 - 21:17
30 Views
Hardoi : हरदोई में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश
Hardoi : हरदोई में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश

हरदोई के स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में मनरेगा, 15वें वित्त आयोग, राज्य वित्त, केंद्रीय वित्त, स्वच्छ भारत मिशन और एनआरएलएम जैसे कार्यक्रमों की प्रगति पर समीक्षा बैठक हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) और 15वें वित्त आयोग के तहत चल रहे विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे कार्यों को तय समय के अंदर पूरा किया जाए और गुणवत्ता में किसी तरह की कमी न होने दी जाए। मनरेगा के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा जॉब कार्ड धारकों को रोजगार उपलब्ध कराने और पंचायत स्तर पर 15वें वित्त आयोग की धनराशि का सही इस्तेमाल करके ठोस विकास कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एनआरएलएम की समीक्षा के दौरान उन्होंने ब्लॉक विकास अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा समूह बनाने के निर्देश दिए और अब तक की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लक्ष्य के अनुसार प्रगति न होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बैठक में परियोजना निदेशक, अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम तथा सभी खंड विकास अधिकारी और संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

You May Read : Lucknow : बुंदेलखंड में ‘हर घर नल’ से बहती उम्मीद की धारा, गांव की महिलाओं को अब पानी के लिए नहीं तलाश करने पड़ते कुंए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow