Hardoi: जल जीवन मिशन की बैठक- जिलाधिकारी ने दिए शिकायतों के समाधान और प्रगति के निर्देश। 

JalJeevanMission: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जल ...

By INA News Desk
Jul 8, 2025 - 15:42
57 Views
Hardoi: जल जीवन मिशन की बैठक- जिलाधिकारी ने दिए शिकायतों के समाधान और प्रगति के निर्देश। 
JalJeevanMission: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जल आपूर्ति की शिकायतों की अधिक संख्या वाले ग्रामों को चिन्हित किया जाये। अधिक शिकायतों वाले ग्राम में ऑपरेटर प्रतिदिन भ्रमण करे और शिकायतों को दूर किया जाये।
सहायक अभियंता शिकायतों की लगातार समीक्षा करें। फेज 3 के कार्यों में प्रगति लायी जाये। परियोजना पूर्ण होने के बाद सड़कों का तत्काल पुनर्निमाण कराया जाये। सभी परियोजनाओं में सुरक्षा के मानकों का पूरा ध्यान रखा जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अधिशाषी अभियंता जल निगम एके त्रिपाठी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow