Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई- 109 शिकायतें सुनीं, तीन लोगों को तत्काल पेंशन-राशन से जोड़ा, पराली जलाने पर सख्ती के निर्देश। 

कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 109 शिकायते

By INA News Desk
Nov 26, 2025 - 17:45
23 Views
Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई- 109 शिकायतें सुनीं, तीन लोगों को तत्काल पेंशन-राशन से जोड़ा, पराली जलाने पर सख्ती के निर्देश। 
जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई- 109 शिकायतें सुनीं, तीन लोगों को तत्काल पेंशन-राशन से जोड़ा, पराली जलाने पर सख्ती के निर्देश। 

हरदोई: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 109 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित को दिए। आज जन सुनवाई में एक महिला को निराश्रित महिला पेंशन योजना, एक राशन तथा एक दिव्यागं पेशंन योजना से जोड़ा गया। जन सुनवाई में शिकायतों के निस्तारण के साथ ही लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणावत्तापूर्ण ढंग से हो।

उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व कर्मी एवं ग्राम प्रधानों के माध्यम से निगरानी रखकर पराली जलाने की घटनाओं पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण लंबित न रखें तथा कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसी आवेदन को लंबित न रखा जाये। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : हरदोई में युवती ने ट्रक के नीचे लगाई छलांग, गंभीर रूप से घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow