Hardoi: जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 84 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश। 

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई

May 20, 2026 - 15:40
22 Views
Hardoi: जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 84 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश। 
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 84 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश। 

हरदोई। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान कुल 84 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ मामलों का समाधान जिलाधिकारी ने मौके पर ही कराकर फरियादियों को राहत दिलाई। कार्यक्रम में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुणिमा श्रीवास्तव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संस्कृति त्रिवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Also Read- Hardoi: मंदिरों एवं पर्यटन स्थालों के निर्माण कार्य गुणवत्ता परक पूर्ण करायें- अनुनय झा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow