Hardoi: सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है- अनुनय झा
जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की
Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन तथा सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) का चिन्हांकन कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र कराए जाएं साथ ही सड़क संकेतक, स्पीड ब्रेकर, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्कूली वाहनों की फिटनेस की नियमित जांच, बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाने तथा ओवरलोडिंग पर प्रभावी कार्रवाई करने पर बल दिया गया तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी हाईवे पर ई-रिक्शों का संचालन न होने दें तथा ओवर लोड चलने वाले वाहनों का पंजीयन निरस्त की कार्यवाही करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, पुलिस विभाग, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद कुमार,लोक निर्माण विभाग, सीएमओ भवनाथ पांडे,शिक्षा विभाग, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?




