Hardoi: गोद लिए गए विद्यालयों में 10 जून तक पूरे हों सभी विकास कार्य : डीएम अनुनय झा
स्वामी विवेकानंद सभागार में अनुनय झा की अध्यक्षता में गोद लिए गए विद्यालयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक
हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में अनुनय झा की अध्यक्षता में गोद लिए गए विद्यालयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शैक्षिक गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था तथा आधारभूत संरचना से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गोद लिए गए विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में पेयजल, किचन शेड, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, फर्नीचर एवं स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही विद्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग एवं मजबूत गेट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। डीएम ने कहा कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालयों में खेल मैदानों का समतलीकरण कराया जाए तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम और करियर मार्गदर्शन जैसी गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाए, जिससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास और प्रतिभा विकसित हो सके।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 10 जून तक प्रत्येक दशा में गोद लिए गए विद्यालयों में सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएं। इसके साथ ही विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सीएमओ भावनाथ पाण्डे, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त बीडीओ, ईओ, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Also Read- Lucknow: पशु चिकित्सा छात्रों को बड़ी सौगात, इंटर्नशिप भत्ता 4 हजार से बढ़कर 12 हजार।
What's Your Reaction?




