Hardoi: नकलविहीन व पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने को डीएम ने की बैठक, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को दिए सख्त निर्देश। 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा (21 मई 2026) को नकल

By INA News Desk
May 20, 2026 - 16:45
32 Views
Hardoi: नकलविहीन व पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने को डीएम ने की बैठक, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को दिए सख्त निर्देश। 
नकलविहीन व पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने को डीएम ने की बैठक, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को दिए सख्त निर्देश। 

​हरदोई। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा (21 मई 2026) को नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आज कलेक्ट्रेट के स्वामी विवेकानंद सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक आयोग के सदस्य सुभाष सिंह बघेल,जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में आयोजित की गई।

​बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना पूर्णतया वर्जित रहेगा। प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे, जो प्रश्न-पत्र के पैकेट खोलने से लेकर पूरी परीक्षा अपनी देख-रेख में शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराएंगे। समस्त केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए उत्तरदायी होंगे।
​सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कड़े निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के लिए पर्याप्त पुलिस बल और महिला पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी रहेगी। प्रश्न-पत्रों के सुरक्षित रख-रखाव और संचरण के लिए हर स्तर पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

​इसके साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जनपद के मुख्य बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क (सहायता काउंटर) बनाए जाएं। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु एक कंट्रोल रूम की भी स्थापना की जाएगी। वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को सभी केंद्रों पर डॉक्टरों की टीम, आवश्यक दवाइयां और ओआरएस घोल की व्यवस्था रखने तथा नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को परीक्षा केंद्रों (रेनबो शेरों) में लाइट, पानी और साफ-सुथरे शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर जिला अधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संस्कृति त्रिवेदी, समस्त उप जिलाधिकारीगण,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका,प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा  आदि उपस्थित रहे। 

Also Read- Hardoi: गंभीरी नदी पर ₹13.33 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने किया शिलान्यास।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow