Hardoi: विकास भवन सभागार में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश। 

विकास भवन सभागार में जनपद स्तर पर संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

May 20, 2026 - 16:53
29 Views
Hardoi: विकास भवन सभागार में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश। 
विकास भवन सभागार में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश। 

हरदोई। विकास भवन सभागार में जनपद स्तर पर संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्रिटिकल गैप, जीरो पॉवर्टी एवं आकांक्षात्मक ब्लॉकों के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और लक्ष्यपूर्ति की गहन समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनहित से जुड़े कार्यों का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंच सके।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत विभिन्न विभागों की प्रगति की विभागवार समीक्षा भी की गई। अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण, योजनाओं के बेहतर अनुश्रवण तथा विकास कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए जवाबदेही एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पात्र लाभार्थियों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाया जाए, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। बैठक में संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अभियान मोड में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow