Sambhal: नफरत की राजनीति से कमजोर हुआ विपक्ष - सम्भल में मुस्लिम लीग उपाध्यक्ष का बड़ा बयान। 

सम्भल पहुंचे इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौलाना कौसर हयात खान ने उत्तर भारत की राजनीति को लेकर

May 20, 2026 - 17:01
40 Views
Sambhal: नफरत की राजनीति से कमजोर हुआ विपक्ष - सम्भल में मुस्लिम लीग उपाध्यक्ष का बड़ा बयान। 
मौलाना कौसर हयात खान, उपाध्यक्ष, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल पहुंचे इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौलाना कौसर हयात खान ने उत्तर भारत की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ मुस्लिम लीग ही नहीं, बल्कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी जैसी कई विपक्षी पार्टियां भी मौजूदा हालात में कमजोर हुई हैं।

मौलाना कौसर हयात खान ने आरोप लगाया कि देश में खास तबके के जरिए नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसका सीधा असर राजनीतिक माहौल पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में लोगों को नफरत का शिकार बनाया गया है और इसी वजह से विपक्षी दलों की पकड़ लगातार कमजोर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल लगातार संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन जिस तरह समाज में माहौल बनाया जा रहा है, उसका मुकाबला असरदार तरीके से नहीं हो पा रहा। मौलाना ने दावा किया कि यही वजह है कि कई बड़ी पार्टियां सत्ता से बाहर हो गई हैं। मुस्लिम लीग नेता ने कहा कि उनकी पार्टी लगातार संगठनात्मक स्तर पर काम कर रही है और कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए देशभर में दौरे किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने INDIA गठबंधन के साथ मजबूती से खड़े रहने की बात भी दोहराई।

Also Read- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज में ₹208 करोड़ से अधिक की 79 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow