Sambhal: मुसलमान ना झुका है, ना झुकेगा बयान पर गरमाई सियासत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया समर्थन।
जमीयत से जुड़े मौलाना महमूद मदनी के मुसलमान ना कभी झुका है, ना कभी झुकेगा वाले बयान पर अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं
उवैस दानिश, सम्भल
जमीयत से जुड़े मौलाना महमूद मदनी के मुसलमान ना कभी झुका है, ना कभी झुकेगा वाले बयान पर अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। इस बयान को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने खुलकर समर्थन जताते हुए कहा कि मुसलमान अगर कहीं झुकता है तो वह देशहित और आपसी भाईचारे की खातिर झुकता है, डर या दबाव की वजह से नहीं।
आरिफ तुर्की ने कहा कि मौलाना महमूद का बयान पूरी तरह सही है। मुसलमान डरने वाला नहीं है और ना ही दबने वाला है। लेकिन देश में अमन-चैन और भाईचारे को बनाए रखने के लिए समाज कई बार संयम और धैर्य दिखाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सर्व समाज की राजनीति करती आई है और पार्टी में हर धर्म और हर जाति के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि आज देश को बांटने की नहीं बल्कि जोड़ने की राजनीति की जरूरत है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना ही लोकतंत्र की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि डर और नफरत की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चल सकती, क्योंकि देश की जनता अब सब समझ चुकी है। मौलाना महमूद मदनी के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है। समर्थक इसे आत्मसम्मान और अधिकारों की आवाज बता रहे हैं, जबकि विरोधी इसे राजनीतिक बयानबाजी करार दे रहे हैं।
Also Read- Lucknow: पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए निभानी होगी सामूहिक जिम्मेदारी - सीएम योगी
What's Your Reaction?




