Sambhal: सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या पर सियासत तेज, भाजपा बोली- ‘बंगाल में अब चलेगा सख्त सफाई अभियान।
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। इस घटना को लेकर भाजपा
उवैस दानिश, सम्भल
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। इस घटना को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे राज्य में फैली अराजकता का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में हालिया राजनीतिक बदलाव के बाद भी कुछ “दुर्दांत तत्व” हालात को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
चौधरी हरेंद्र सिंह ने दावा किया कि राज्य में जल्द ही भाजपा की सरकार बनने जा रही है और इसके साथ ही कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा अभियान शुरू होगा। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री के निर्देश के बाद “गुंडों और अराजक तत्वों” के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि सुवेंदु अधिकारी पर हमला भी संभवतः सुनियोजित हो सकता है, लेकिन उनके पीए की हत्या बेहद दुखद और निंदनीय है। जो हमारे साथ काम करता है, वह परिवार का हिस्सा होता है, कहते हुए उन्होंने इस घटना पर संवेदना जताई। भाजपा नेता ने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह यूपी में अपराधियों पर सख्ती की गई है, उसी तर्ज पर अब बंगाल में भी “सफाई अभियान” चलाया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकार बनने के बाद राज्य में शांति और कानून का राज स्थापित होगा।
What's Your Reaction?


