Hardoi: सांसद जयप्रकाश रावत को लोक लेखा समिति में मिली अहम जिम्मेदारी, जिले में खुशी की लहर। 

हरदोई लोकसभा क्षेत्र के सांसद जयप्रकाश रावत को संसद की प्रतिष्ठित लोक लेखा समिति (Public Accounts Committee – PAC) का

May 2, 2026 - 15:10
43 Views
Hardoi: सांसद जयप्रकाश रावत को लोक लेखा समिति में मिली अहम जिम्मेदारी, जिले में खुशी की लहर। 
सांसद जयप्रकाश रावत बने लोक लेखा समिति के सदस्य, जिले में खुशी की लहर। 

हरदोई लोकसभा क्षेत्र के सांसद जयप्रकाश रावत को संसद की प्रतिष्ठित लोक लेखा समिति (Public Accounts Committee – PAC) का सदस्य चुना गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की घोषणा के बाद क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।

पिहानी में समर्थकों ने दी बधाई

सांसद को इस उपलब्धि पर लगातार बधाईयां मिल रही हैं। इसी क्रम में पिहानी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज सिंह, बबलू सिंह भदौरिया और आशू सिंह ने सांसद आवास पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस दौरान उन्होंने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी भी साझा की। समर्थकों का कहना है कि सांसद जयप्रकाश रावत के अनुभव और क्षेत्र के प्रति समर्पण के चलते ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर की इस महत्वपूर्ण समिति में स्थान मिला है।

एक वर्ष का कार्यकाल

जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, सांसद जयप्रकाश रावत का कार्यकाल 1 मई 2026 से 30 अप्रैल 2027 तक रहेगा। लोक लेखा समिति संसद की अत्यंत महत्वपूर्ण समितियों में से एक मानी जाती है, जो सरकारी खर्चों की समीक्षा और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट की जांच करती है। इस समिति में उनके साथ रविशंकर प्रसाद, अनुराग ठाकुर और के.सी. वेणुगोपाल जैसे वरिष्ठ सांसद भी शामिल किए गए हैं।

Also Read- Hardoi : कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर टड़ियावां थानाध्यक्ष सस्पेंड

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow