Hardoi : कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर टड़ियावां थानाध्यक्ष सस्पेंड
मामला अप्रैल महीने का है जब ग्राम कोटरा में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। आरोप है कि थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने पीड़ित की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि दूसरे पक्ष की बातों में आकर पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके अ
हरदोई के पुलिस अधीक्षक ने टड़ियावां थाने में तैनात उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक की यह कार्रवाई कुलदीप सिंह द्वारा अपने काम में बरती गई भारी लापरवाही और पक्षपात के चलते की गई है।
मामला अप्रैल महीने का है जब ग्राम कोटरा में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। आरोप है कि थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने पीड़ित की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि दूसरे पक्ष की बातों में आकर पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके अलावा एक अन्य मामले में पीड़ित महिला के थाने आने के बावजूद समय पर अदालत में उसके बयान दर्ज नहीं कराए गए। इन गंभीर गलतियों को देखते हुए पुलिस प्रमुख ने सख्त कदम उठाया है।
इस घटना के बाद जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से निभाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Also Click : Hardoi : शिल्पी हत्याकांड के बाद शोक संतप्त परिवार से मिले अखिलेश यादव, भाई ने जताई इंसाफ की आस
What's Your Reaction?









