Saharanpur : पूर्व सांसद हाजी फ़ज़लुर्रहमान की लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाक़ात
पूर्व सांसद हाजी फज़लूर्रहमान ने इस दौरान 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पार्टी की नीतियों पर चर्चा की और अखिलेश यादव को पूरा भरोसा दिलाया कि वह पूरे प्रदेश में पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर
2027 में सरकार बनाने तथा पार्टी की नीतियों पर चर्चा
सहारनपुर : सहारनपुर लोकसभा के लोकप्रिय पूर्व सांसद व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हाजी फज़लूर्रहमान ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाक़ात की। पूर्व सांसद हाजी फज़लूर्रहमान ने इस दौरान 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पार्टी की नीतियों पर चर्चा की और अखिलेश यादव को पूरा भरोसा दिलाया कि वह पूरे प्रदेश में पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने का काम करेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक माविया अली, पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर, समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राहुल भारती, पूर्व सांसद पुत्र मोनिस रज़ा, पूर्व सांसद पुत्र अल्तमश रहमान, वरिष्ठ सपा नेता चौधरी अबूबकर, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि, सपा प्रदेश सचिव मांगेराम कश्यप, वरिष्ठ सपा नेता चौधरी विनोद पंवार, हैदर अली, ऋषभ त्यागी, जेपी यादव फतेहपुर, शाहनवाज फतेहपुर, सैयद हसन पीआरओ व मीडिया प्रभारी पूर्व सांसद आदि उपस्थित रहे।
Also Click : Hardoi : शिल्पी हत्याकांड के बाद शोक संतप्त परिवार से मिले अखिलेश यादव, भाई ने जताई इंसाफ की आस
What's Your Reaction?









