Saharanpur : 20 करोड़ की नर्सिंग कॉलेज बिल्डिंग में खामियां, चेयरमैन वाई.पी. सिंह ने जताई नाराजगी

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।सूत्रों के अनुसार, उक्त ठेकेदार द्वारा पूर्व में भी मेडिकल कॉलेज परिसर में किए गए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की शिका

By INA News Desk
Mar 31, 2026 - 22:55
42 Views
Saharanpur : 20 करोड़ की नर्सिंग कॉलेज बिल्डिंग में खामियां, चेयरमैन वाई.पी. सिंह ने जताई नाराजगी
Saharanpur : 20 करोड़ की नर्सिंग कॉलेज बिल्डिंग में खामियां, चेयरमैन वाई.पी. सिंह ने जताई नाराजगी

सहारनपुर : राजकीय मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन व पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान आज यूपी सिडको के चेयरमैन श्री वाई.पी. सिंह ने 20 करोड़ रुपये की लागत से बनी नर्सिंग कॉलेज बिल्डिंग में गंभीर खामियां पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। दोपहर 12 बजे किए गए इस निरीक्षण में चेयरमैन ने 60 बेडेड नर्सिंग कॉलेज और 50 शैय्या क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण कार्यों का स्थलीय जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान नर्सिंग कॉलेज भवन में गुणवत्ता से जुड़ी कई कमियां सामने आईं, जिनमें दरवाजे, खिड़कियां, टॉयलेट, बिजली फिटिंग और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए।

चेयरमैन वाई.पी. सिंह ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और इंजीनियरों को तत्काल जांच के आदेश दिए और ठेकेदार को फटकार लगाते हुए निर्माण कार्य को मानकों के अनुरूप सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।सूत्रों के अनुसार, उक्त ठेकेदार द्वारा पूर्व में भी मेडिकल कॉलेज परिसर में किए गए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की शिकायतें सामने आ चुकी हैं।

इसके बावजूद लगातार उसी ठेकेदार को कार्य दिए जाने पर भी सवाल उठने लगे हैं। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पारदर्शिता और उच्च मानकों के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। अब देखना होगा कि जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है और निर्माण कार्यों में सुधार किस स्तर तक किया जाता है।

Also Click : Sambhal: जिलाध्यक्ष से बदसलूकी, CM को दी गालियां - अज्ञात युवक पर मारपीट और धमकी का आरोप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow