Hardoi : रिश्वत के आरोप में घिरे हरदोई के दारोगा और सिपाही निलंबित

पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई न बरतें। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्र

By INA News Desk
Apr 3, 2026 - 22:18
44 Views
Hardoi : रिश्वत के आरोप में घिरे हरदोई के दारोगा और सिपाही निलंबित
Hardoi : रिश्वत के आरोप में घिरे हरदोई के दारोगा और सिपाही निलंबित
Advertisement
Advertisement

हरदोई के पाली थाने में तैनात उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह और सिपाही टीकम सिंह को रिश्वत लेने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों पुलिसकर्मियों का रिश्वत से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने यह सख्त कदम उठाया है। निलंबन के साथ ही दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई न बरतें। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार या कार्य में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ इसी तरह की कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभाग की छवि खराब करने वाले किसी भी व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Also Click : Hardoi: माता कौशल्या, राम के विकृत चरित्र चित्रण में जेल गया वाचाल दबाए बैठा करोड़ों की सरकारी भूमि

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement