Hardoi : मिशन शक्ति अभियान के तहत हरदोई के विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं को किया गया जागरूक
बिलग्राम थाने की टीम ने कस्बा स्थित मंशा नाथ मंदिर में महिलाओं के साथ बैठक की। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए और हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी। महिलाओं को आत्म
हरदोई जिले में मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसके तहत थाना बेनीगंज और थाना बिलग्राम की पुलिस टीमों ने अलग-अलग गांवों में जाकर चौपाल लगाई और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
बेनीगंज क्षेत्र के ग्राम असमधा और प्रतापपुर में एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को एकत्र कर उन्हें पंपलेट बांटे और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112, 1090, 181 और 108 की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में बालिकाओं को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बीच अंतर समझाया गया ताकि वे अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रह सकें। इसी क्रम में बिलग्राम थाने की टीम ने कस्बा स्थित मंशा नाथ मंदिर में महिलाओं के साथ बैठक की।
पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए और हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी। महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा देते हुए आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए।
साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
इन कार्यक्रमों में उपनिरीक्षक घनश्याम बिंद, उत्तम कुमार, रंजीत कुमार और महिला आरक्षी संगीता चौहान, प्रियंका उपाध्याय, पूजा त्यागी, पुष्पा यादव, शक्ति चौहान व सीमा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Also Click : Hardoi: माता कौशल्या, राम के विकृत चरित्र चित्रण में जेल गया वाचाल दबाए बैठा करोड़ों की सरकारी भूमि
What's Your Reaction?









