Sitapur : महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का बड़ा अभियान, मिशन शक्ति के तहत दी गई कानूनी जानकारी

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के मार्गदर्शन में चले इस अभियान के दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीकों और साइबर अपराधों से बचने के गुर सिखाए गए। पुलिस ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि छेड़खानी या किसी भी तरह के उत्पी

Apr 2, 2026 - 21:41
 0  3
Sitapur : महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का बड़ा अभियान, मिशन शक्ति के तहत दी गई कानूनी जानकारी
Sitapur : महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का बड़ा अभियान, मिशन शक्ति के तहत दी गई कानूनी जानकारी

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत पूरे जनपद में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने खुद मोर्चे पर उतरकर बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सचेत किया। पुलिस टीम ने बालिकाओं को किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय निडर होकर सामना करने की सीख दी।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के मार्गदर्शन में चले इस अभियान के दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीकों और साइबर अपराधों से बचने के गुर सिखाए गए। पुलिस ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि छेड़खानी या किसी भी तरह के उत्पीड़न की स्थिति में वे चुप न रहें, बल्कि तुरंत पुलिस की मदद लें। अभियान में नए कानूनों और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

महिलाओं की त्वरित सहायता के लिए पुलिस ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112, 1090, 181, 1098, 108, 102, 101 और साइबर अपराध के लिए 1930 की जानकारी साझा की। पुलिस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के मन से डर निकालकर उन्हें सुरक्षित माहौल प्रदान करना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Click : Hathras : ग्राम प्रधान और उनके परिवार पर मुकदमा दर्ज होने से गरमाया माहौल, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow