Sitapur : मिश्रिख में स्कूल जाने वाले रास्ते पर अवैध कब्जा, दिव्यांग किसान ने प्रशासन से मांगी मदद
पीड़ित के अनुसार, वह स्वयं एक दिव्यांग व्यक्ति हैं। उनके गाटा संख्या 1663 के पीछे प्राथमिक विद्यालय स्थित है, जिसके पास पहले कोई रास्ता नहीं था। बच्चों की सुविधा को देखते हुए उन्होंने अपनी निजी भूमि से करीब 1600 फुट लंबा और
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
मिश्रिख तहसील के जयपुर मजरा बीकासुर ग्रांट में सरकारी भूमि और स्कूल जाने वाले रास्ते पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित राजेंद्र पुत्र छोटेलाल यादव ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने न केवल उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है, बल्कि स्कूल के रास्ते पर गंदा पानी बहाकर बच्चों का निकलना भी दूभर कर दिया है।
पीड़ित के अनुसार, वह स्वयं एक दिव्यांग व्यक्ति हैं। उनके गाटा संख्या 1663 के पीछे प्राथमिक विद्यालय स्थित है, जिसके पास पहले कोई रास्ता नहीं था। बच्चों की सुविधा को देखते हुए उन्होंने अपनी निजी भूमि से करीब 1600 फुट लंबा और 10 फुट चौड़ा रास्ता स्कूल के लिए दे दिया था। अब आरोप है कि गांव के वेद प्रकाश ने इस रास्ते पर अपने घर के गंदे पानी का बहाव शुरू कर दिया है। इसके साथ ही पीड़ित की जमीन पर अवैध रूप से मकान का निर्माण भी कर लिया गया है।
जब पीड़ित ने इस मनमानी का विरोध किया, तो उन्हें अपशब्द कहे गए और जान-माल की धमकी दी गई। स्कूल के रास्ते पर गंदा पानी जमा होने से छोटे बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है और बीमारी फैलने का डर भी बना हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कराकर अवैध कब्जा हटाया जाए और स्कूल के रास्ते को साफ कराया जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग भी की गई है।
Also Click : Hathras : ग्राम प्रधान और उनके परिवार पर मुकदमा दर्ज होने से गरमाया माहौल, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
What's Your Reaction?









