Sitapur : परसेहरा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा चौपाल और वार्षिक उत्सव का आयोजन, बच्चों के नामांकन पर दिया गया जोर
खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में सरकार की प्राथमिकता वाले 'स्कूल चलो अभियान' के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 6 से 14 साल तक के सभी बच्चों का स्कूल में दा
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर के खैराबाद विकास खंड के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय परसेहरा में शिक्षा चौपाल, वार्षिक महोत्सव और नामांकन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अंजू बाजपेई और ग्राम प्रधान संतोषी द्वारा सरस्वती की प्रतिमा पर फूल चढ़ाने और दीप जलाने के साथ हुई। स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाकर आए हुए अतिथियों का अभिनंदन किया। प्रधानाध्यापक प्रदीप वर्मा ने खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा का स्वागत किया।
खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में सरकार की प्राथमिकता वाले 'स्कूल चलो अभियान' के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 6 से 14 साल तक के सभी बच्चों का स्कूल में दाखिला कराना और उनकी रोज की उपस्थिति सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। शिक्षा विशेषज्ञों आलोक श्रीवास्तव और बृजेंद्र ने भी शिक्षा चौपाल के महत्व को बताते हुए नामांकन बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया।
समारोह में पांच नए बच्चों का दाखिला कराकर उन्हें माला पहनाई गई और पढ़ाई के लिए कॉपी-पेंसिल भेंट की गई। साथ ही पिछले सत्र में कक्षा 1 से 4 तक के उन बच्चों को सम्मानित किया गया जो पूरे मार्च महीने में स्कूल आए थे। कक्षा 5 के सभी छात्रों को भी पेन और कॉपी बांटी गई। सहायक अध्यापक मोहित पांडे, रमेश कुमार, इंदु वर्मा और रीना शाक्य ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन विवेक पंडित ने किया। माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार बाजपेई ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। अंत में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका अंजू बाजपेई को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर, प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद सहित कई शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।
Also Click : Hathras : ग्राम प्रधान और उनके परिवार पर मुकदमा दर्ज होने से गरमाया माहौल, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
What's Your Reaction?









