Sitapur : उदईपुर पूर्वी में ‘स्कूल चलो अभियान’ की गूँज, रैली निकालकर बच्चों के नामांकन की अपील

बच्चों ने इस रैली के माध्यम से यह संदेश दिया कि खेल, पढ़ाई और बेहतर पोषण हर बच्चे का अधिकार है। अभियान के दौरान विद्यालय की सहायक अध्यापिका ऋतु सिंह ने बस्ती में घर-घर जाकर अभिभावकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने

By INA News Desk
Apr 1, 2026 - 23:47
35 Views
Sitapur : उदईपुर पूर्वी में ‘स्कूल चलो अभियान’ की गूँज, रैली निकालकर बच्चों के नामांकन की अपील
Sitapur : उदईपुर पूर्वी में ‘स्कूल चलो अभियान’ की गूँज, रैली निकालकर बच्चों के नामांकन की अपील

सीतापुर के गोंदलामऊ विकास खंड के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय उदईपुर पूर्वी में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। 1 से 15 अप्रैल तक चलने वाले इस विशेष अभियान के पहले ही दिन छात्रों और शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ गांव का भ्रमण किया और अभिभावकों को बच्चों का स्कूल में नाम लिखाने के लिए प्रेरित किया। बच्चे अपने हाथों में रंग-बिरंगी झंडियां और पढ़ाई के महत्व को बताने वाले नारों की तख्तियां लेकर निकले थे। पूरा गांव 'मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ' और 'आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जरूर जाएंगे' जैसे नारों से गूंज उठा।

बच्चों ने इस रैली के माध्यम से यह संदेश दिया कि खेल, पढ़ाई और बेहतर पोषण हर बच्चे का अधिकार है। अभियान के दौरान विद्यालय की सहायक अध्यापिका ऋतु सिंह ने बस्ती में घर-घर जाकर अभिभावकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों को समझाते हुए कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का एकमात्र रास्ता है, इसलिए हर बच्चे का स्कूल जाना अनिवार्य है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का दाखिला समय पर विद्यालय में कराएं ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश गुप्ता, सहायक अध्यापिका विजय लक्ष्मी कन्नौजिया, सहायक अध्यापक अरविंद सिंह और शिक्षामित्र पुष्पा पाल सहित स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। सभी शिक्षकों ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाने और क्षेत्र में शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। गांव के लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और अपने बच्चों को स्कूल भेजने का आश्वासन दिया।

Also Click : Sambhal: दहेज, सट्टा और हैवानियत: पति ने गड़ासे से किया हमला, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow