Sitapur : घर के अंदर सो रहे युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या, इलाके में दहशत

परिजनों ने जब उसे खून से लथपथ हालत में मृत पड़ा देखा, तो उनके होश उड़ गए। मृतक के गले और शरीर पर गहरे घाव के निशान पाए गए हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य भी वहीं

Apr 1, 2026 - 23:49
22 Views
Sitapur : घर के अंदर सो रहे युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या, इलाके में दहशत
Sitapur : घर के अंदर सो रहे युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या, इलाके में दहशत

सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खरहुवा गांव में बीती रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय हसीन पुत्र बसीर अपने घर के कमरे में सो रहा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

परिजनों ने जब उसे खून से लथपथ हालत में मृत पड़ा देखा, तो उनके होश उड़ गए। मृतक के गले और शरीर पर गहरे घाव के निशान पाए गए हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य भी वहीं मौजूद थे, लेकिन किसी को भी हमले की भनक तक नहीं लगी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला पूरी तरह से हत्या का है और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हत्या के पीछे की वजह क्या थी और घर के अंदर घुसकर इस वारदात को किसने अंजाम दिया। फिलहाल गांव में तनाव और डर का माहौल बना हुआ है, ग्रामीण जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Also Click : Sambhal: दहेज, सट्टा और हैवानियत: पति ने गड़ासे से किया हमला, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow